उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीमा हैदर के घर में घुसकर हमले की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सीमा हैदर के घर में घुसने की कोशिश करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुजरात के सूर्यनगर के ओमनगर निवासी तेजस जानी के रूप में हुई है। वह 35 साल का है।

शनिवार रात को तेजस सीमा के घर के पास घूमता हुआ दिखा। वह घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। पास में तैनात पुलिस पिकेट और घर वालों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में तेजस ने बताया कि वह सीमा और सचिन का फैन है। उसने यह भी कहा कि सीमा और सचिन ने उस पर काला जादू किया है।

पुलिस ने बताया कि तेजस का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है और पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं। परिवार में कोई और सदस्य नहीं है। सीमा की सास रितु मीणा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

हालांकि, पुलिस ने सीमा का गला दबाने और थप्पड़ मारने की घटना की पुष्टि नहीं की है। घटना को देखते हो सीमा के घर पर एक दरोगा और एक कांस्टेबल की ड्यूटी भी लगाई गई है। हालांकि वह गेट के अंदर ही बैठे हुए हैं। रविवार को भी सीमा के किसी भी परिजनों ने मीडिया कर्मियों से बात नहीं की सुबह से ही घर का गेट भी बंद दिखाई दिया। कोतवाली प्रभारी रबूपुरा सुजीत कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। प्राथमिक जांच में हुए मानसिक रोगी पाया गया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img