उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर, दिन में करते थे रैकी, रात को देते थे वारदात को अंजाम

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिले की नगर कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन एयर कंडीशनर (एसी), घटना में प्रयुक्त ऑटो और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं। यह कार्रवाई टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज सहरावत के नेतृत्व में हुई है।

क्या है पूरा मामला

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम दिल्ली रोड से बदनौली जाने वाले रास्ते पर कट के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ऑटो को देखा गया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर ऑटो को रोक लिया और उसमें सवार तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव नाहल, मसूरी, जिला गाजियाबाद निवासी अनीश और आमिर, तथा कांठ की पुलिया के पास, मसूरी, जिला गाजियाबाद निवासी सुहैल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से बाबूगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी किए गए तीन एसी और तीन अवैध चाकू बरामद हुए।

आरोपियों ने किया खुलासा

आरोपियों ने खुलासा किया कि वह चोरी के इन एसी को किठौर रोड पर एक कबाड़ी को बेचने जा रहे थे। यह कबाड़ी उन्हें उनके साथी मुन्मी, जो गांव नाहल, मसूरी का निवासी है,। मुन्मी भी चोरी का माल इसी कबाड़ी को बेचता था और इस धंधे में शामिल था। पुलिस ने बताया कि बरामद एसी बाबूगढ़ क्षेत्र से चुराए गए थे। आरोपी दिन में रैकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अनीश शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ हापुड़ और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत 15 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दो आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी आसपास के जिलों से जुटाई जा रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img