महिला ने पति पर लगाया लव जिहाद का आरोप

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने शादी के पांच साल बाद अपने पति पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोप है कि महिला के पति ने दूसरा धर्म अपनाकर दूसरे समुदाय की युवती से शादी कर ली है। पीड़िता के पास उसके पति और दूसरे समुदाय की युवती की शादी के फोटो और वीडियो मौजूद हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और फोटो व वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि करीब पांच साल पहले उसकी शादी दनकौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी में करीब 35 लाख रुपये खर्च हुए थे। अब उनके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ दिनों से पति उसके और बच्चों के साथ मारपीट और बदसलूकी कर रहा था। पीड़िता ने इस बारे में अपने मायके वालों को भी बताया था। मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, लेकिन इसके बाद भी पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। शक होने पर उसने चुपके से अपने पति का फोन चेक किया तो उसके मोबाइल फोन में दूसरे समुदाय की युवती से शादी करने का वीडियो और फोटो मिला। वीडियो में उसका पति दूसरे धर्म के रीति-रिवाज से युवती से शादी करता नजर आ रहा है। 3 दिन पहले जब उसने फोटो और वीडियो के बारे में अपने पति से पूछा तो उसने उसे और बच्चों को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने मामले की शिकायत की है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img