Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

BJP के कुलजीत संधू बने चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर; आप-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार गुरप्रीत गाबी की हार, किसे कितने वोट मिले

BJP के कुलजीत संधू बने चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर; आप-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार गुरप्रीत गाबी की हार, किसे कितने वोट मिले
BJP के कुलजीत संधू बने चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर; आप-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार गुरप्रीत गाबी की हार, किसे कितने वोट मिले

Chandigarh Senior Deputy Mayor: चंडीगढ़ में सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव बीजेपी ने जीत लिया है। बीजेपी उम्मीदवार कुलजीत सिंह संधू चंडीगढ़ के नए सीनियर डिप्टी मेयर बने हैं। जबकि आप-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार गुरप्रीत गाबी की हार हो गई है।

इस चुनाव में बीजेपी की तरफ से कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई और संधू को कुल 19 वोट मिले। जबकि आप-कांग्रेस गठबंधन के गुरप्रीत गाबी को कुल 16 वोट पड़े. एक वोट कैंसिल हुआ है। वहीं यह माना जा रहा है कि अकाली दल के हरदीप सिंह ने फिर से बीजेपी को वोट दिया है। 30 जनवरी को मेयर चुनाव में भी अकाली दल के हरदीप सिंह ने बीजेपी को वोट डाला था।

30 जनवरी को भी हुआ था सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव

इससे पहले चंडीगढ़ में 30 जनवरी को मेयर चुनाव के साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव हुआ था। लेकिन इस दौरान मेयर चुनाव में 8 वोट इनवैलिड किए जाने से आप-कांग्रेस गठबंधन के पार्षद हंगामा करते हुए सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए वोटिंग से वॉक आउट कर गए थे। जिसके बाद इन उस समय के पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने दोनों पदों के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव में 8 वोट गड़बड़ी करके इनवैलिड किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. जबकि कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को कुलदीप कुमार को मेयर डिक्लेयर किया

सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का नया मेयर डिक्लेयर कर दिया था। 30 जनवरी को हुए मेयर चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह द्वारा इनवैलिड किए गए 8 वोट सुप्रीम कोर्ट ने वैलिड माने थे। जिसके बाद कुलदीप कुमार के पक्ष में वोटों की संख्या 12 से 20 हो गई थी। जबकि बीजेपी पक्ष में वोटों की संख्या 16 की 16 रही। हालांकि, बीजेपी पक्ष से मेयर बने मनोज सोनकर ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव नए सिरे से कराये जाने वाली कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए 4 मार्च को चुनाव कराने का आदेश दिया था। इससे पहले 27 फरवारी को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव निर्धारित था। जिसमें डायरेक्ट वोटिंग होनी थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *