राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida: अरिहंत अर्डेन सोसाइटी में ऊपरी मंजिल से गिरा प्लास्टर दो कारों पर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Greater Noida: अरिहंत अर्डेन सोसाइटी में ऊपरी मंजिल से गिरा प्लास्टर दो कारों पर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत अर्डेन सोसाइटी में बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोसाइटी की ऊपरी मंजिल से अचानक प्लास्टर का एक भारी हिस्सा नीचे गिर पड़ा, जो सीधे पार्किंग में खड़ी दो कारों पर आकर गिरा। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन राहत की बात यह रही कि जिस समय प्लास्टर गिरा, दोनों कारों में कोई मौजूद नहीं था। घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। चश्मदीदों के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब 1 बजे के आसपास हुआ, जब सोसाइटी के अधिकांश लोग अपने-अपने फ्लैटों में थे। अचानक तेज आवाज हुई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। जब लोग बाहर आए तो देखा कि ऊपरी मंजिल से गिरा प्लास्टर दो कारों के ऊपर पड़ा हुआ है और गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

स्थानीय निवासियों ने इस घटना के बाद सोसाइटी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बिल्डिंग की देखरेख में भारी लापरवाही बरती जा रही है, और समय-समय पर मरम्मत कार्य न होने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल इस मामले में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन गाड़ियों को हुए नुकसान को लेकर पीड़ित वाहन मालिकों ने शिकायत दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players