Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कुंवारा बताकर युवती से रचाई शादी, अब कर रहा उत्पीड़न

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी युवती से गांव के ही एक युवक ने खुद को कुंवारा बताकर धोखे शादी कर ली। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर युवक ने चाकू की नोक पर युवती से उसके गहने व नकदी भी छीन लिए। इसके बाद युवक पड़ोस के गांव में रहने वाली एक युवती को लेकर भाग गया। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव निवासी युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह गांव के ही अनुज त्यागी के खेतों में काम करती थी। आरोप है कि अनुज त्यागी ने खुद को कुंवारा बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 23 नवंबर 2021 को मथुरा प्रेम मंदिर में अनुज ने उससे शादी कर ली थी। शादी के बाद आरोपी ने उसे करीब 20 दिन तक नोएडा में अपने साथ रखा था।

इसके बाद आरोपी उसे लेकर पिलखुवा के मोहल्ला बजरंगपुरी में किराए के मकान में रहने लगा। 12 दिसंबर 2023 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। पुत्र के पैदा होने के बाद से ही पति के व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया। आरोपी आए दिन जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके साथ मारपीट करने लगा और दहेज में पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा।

एक सितंबर को आरोपी चाकू की नोक पर उससे गहने व नकदी छीन लिए और भाग गया। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पड़ोस के गांव में रहने वाली एक युवती को लेकर गया है। पीड़िता ने बताया कि समाज के लोगों का दबाव बनने पर आरोपी माफी मांगकर दोबारा उसके साथ रहने लगा। इसके बाद छह अक्तूबर को आरोपी पड़ोस के गांव की रहने वाली युवती को फिर से लेकर फरार हो गया।

उसने आरोपी के परिजनों से न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने भी उसे जातिसूचक शब्दों को प्रयोग कर घर में रखने से साफ इंकार कर दिया। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने 19 अक्तूबर से आरोपी को पकड़कर थाने में बैठा रखा है। पुलिस उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उसने विवश होकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर अनुज त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है ¹।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें