हरियाणाराज्य

Pahalgam Attack: फरीदाबाद में कश्मीर के सैलानियों की हत्या पर उबाल, आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Pahalgam Attack: फरीदाबाद में कश्मीर के सैलानियों की हत्या पर उबाल, आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

रिपोर्ट: संदीप चौहान

कश्मीर के पहलगांव में हुई सैलानियों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस आतंकी हमले के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं और इसी कड़ी में फरीदाबाद में भी आज विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, शोक सभा आयोजित की और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

फरीदाबाद में आयोजित विरोध प्रदर्शन में देवसेना के जिला अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा और राष्ट्रीय सनातन सेवा संगठन के मुकेश कौशिक समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन सभी ने एक सुर में कश्मीर में हुए हमले की तीखी निंदा की और केंद्र सरकार से इस हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की मांग की।

संजीव कुशवाहा ने कहा कि यह हमला मानवता पर धब्बा है। उन्होंने बताया कि इस कातिलाना हमले में हरियाणा के करनाल निवासी एक नेवी अधिकारी की भी मौत हो गई, जिनकी हाल ही में शादी हुई थी। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि जिस आतंकी संगठन ने इस नरसंहार की जिम्मेदारी ली है, उसे पूरी तरह समाप्त किया जाए और दोषियों को बख्शा न जाए।

वहीं यशपाल शर्मा और मुकेश कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में फिर से उभर रहे आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश ने वर्षों पहले आतंक के जिस साये से मुक्ति पाई थी, वह फिर से लौटता नजर आ रहा है, जिसे हर हाल में रोका जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान सभी संगठनों ने मिलकर आतंक के खिलाफ आवाज बुलंद की और सरकार से मांग की कि वह कश्मीर में इस कायराना हमले का बदला ले और आतंकी संगठनों को नेस्तनाबूद करे। देशभर से उठ रही इन आवाजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भारतवासी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players