Protest Against Pahalgam Terror Attack: नोएडा में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला दहन

Protest Against Pahalgam Terror Attack: नोएडा में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला दहन

रिपोर्ट: अमर सैनी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में नोएडा में भारतीय किसान संगठन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। सेक्टर 52 तिराहे पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में पाकिस्तान और आतंकियों का पुतला जलाया गया। राजेन्द्र यादव ने कहा कि पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकियों ने पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा, फिर हिंदू पहचान कर गोलियां चलाईं। उन्होंने इसे पाकिस्तान द्वारा भारत को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की गहरी साजिश बताया।

इस हमले में कर्नाटक के शिवमोगा के कारोबारी मंजुनाथ राव की भी हत्या हो गई। उनकी पत्नी के अनुसार, आतंकियों ने उनके पति को सिर में गोली मारी और कहा कि जाओ मोदी को बता दो। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि इस बर्बर हमले का करारा जवाब दिया जाए और ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए कि भविष्य में कोई भी आतंकी संगठन भारत की ओर आंख उठाकर न देख सके। भारतीय किसान संगठन ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img