Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, युवक की मौत, साथी घायल

Hapur News : हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के मसूरी-गुलावठी रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गाजियाबाद का रहने वाला करण कुमार अपने दोस्त अरुण के साथ मोटरसाइकिल से गाजियाबाद लौट रहा था, तभी मसूरी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में करण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हादसे के दौरान अरुण मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क किनारे गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें