Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

किसानों से नफरत करती है बीजेपी सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता

डॉ. सुशील गुप्ता
किसानों से नफरत करती है बीजेपी सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता

किसानों से नफरत करती है बीजेपी सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता

जहां कंगना रनौत ने कृषि कानून लागू करने की मांग की, वहीं खट्टर साहब किसानों को नकली बता रहे: डॉ. सुशील गुप्ता

रिपोर्ट: कोमल रमोला
चंडीगढ़, 26 सितंबर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रदेश की बादली विधानसभा के गांव बुपनियां, झज्जर के साल्हावास, गन्नौर, गोहाना, बरोदा और समालखा में पहुंचकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के समथर्न में प्रचार किया और जनता से झाड़ू के निशान पर वोट डालने की अपील की। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जब तीन काले कृषि कानून बने तो केंद्र सरकार ने दिल्ली के स्टेडियम को जेल बनाने के लिए मांगा तो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये देश के अन्नदाता हैं। इनके लिए जेल बनाने के लिए दिल्ली की एक इंच जमीन नहीं दूंगा। लेकिन बीजेपी की मानसिकता देखिए कि बीजेपी की सांसद कंगना रनौत फिर कह रही है कि कृषि कानून बनने चाहिए। ये बीजेपी की मंशा को उजागर करती है। जो कंगना रनौत अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी की करीबी हैं। जिन्होंने पहले भी देश के किसानों के खिलाफ बयान दिए थे और किसानों को किराय की भीड़ बताया था। आज फिर कंगना रणोत तीनों कृषि कानूनों की मांग कर रही है।

उन्होंने कहा मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सड़क से लेकर संसद तक पूरी ताकत लगा देंगे लेकिन इस कानून को दोबारा नहीं आने देंगे। मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर किसान नहीं मुखोटे बैठे हैं। इससे साबित होता है कि बीजेपी देश और प्रदेश के किसानों से नफरत करती है। मैं बीजेपी को बताना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल के सिपाही किसानों के साथ हैं। यदि किसानों के लिए ये भाषा बोलोगे तो किसान आपको भगाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। अरविंद केजरीवाल ने दूनिया को बताया कि यदि देश का विकसित करना है तो बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार को लेकर ईमानदार राजनीति करनी पड़ेगी। अरविंद केजरीवाल ने इनकम टैक्स में कमीश्नर की नौकरी छोड़कर गरीबों की लड़ाई लड़ी और आरटीई कानून बनवाया। फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना शुरू किया और व्यवस्था बदलने के लिए आम आदमी पार्टी बनाई। उसके बाद दिल्ली में सरकार बनाई और दूनिया के सबसे बेहतरीन स्कूल, अस्पताल बनाए और युवाओं रोजगार दिया।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पांच गारंटी दी है। जिसमें 24 घंटे और मुफ्त बिजली, मुफ्त और अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, हर युवा को राेजगार और 18 साल से ऊपर हर महीला को 1000 रुपए सम्मान राशि दी जाएगी। इसके अलावा गुंडा राज का खत्म कर कानून राज स्थापित करेंगे। हरियाणा में हर रोज कई कई गोलियां चलाकर फारौती मांगी जाती है। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर जंगलराज खत्म करेंगे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *