Faridabad: फरीदाबाद में डिप्रेशन से जूझ रहे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पड़ोसियों की धमकी और भाई से मारपीट बनी वजह

Faridabad: फरीदाबाद में डिप्रेशन से जूझ रहे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पड़ोसियों की धमकी और भाई से मारपीट बनी वजह

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां हरियाणा के पूर्व डीजीपी शील मधुर के ऑफिस में कार्यरत सुरेश नाम के युवक ने मानसिक तनाव के चलते ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय सुरेश डबुआ कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था और पिछले कुछ दिनों से गहरे अवसाद में था।

मृतक के पिता प्रताप ने बताया कि सुरेश को उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थीं। पड़ोसी परिवार की एक लड़की के परिजन आए दिन उनके घर आकर सुरेश को जान से मारने की धमकी देते थे। यही नहीं, कुछ दिन पहले इन लोगों ने घर में घुसकर सुरेश के छोटे भाई के साथ मारपीट भी की थी। इस घटना से आहत सुरेश मानसिक रूप से टूट चुका था।

प्रताप के अनुसार, सुरेश ने आत्महत्या करने से ठीक पहले उनसे बातचीत की थी। उन्होंने बेटे को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह इस मानसिक दबाव को झेल नहीं पाया और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। परिजनों का कहना है कि सुरेश की आत्महत्या की जिम्मेदारी लड़की के परिवार पर है, और वे अब उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस मामले में डबुआ थाना प्रभारी महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डबुआ क्षेत्र निवासी सुरेश ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है और इस मामले की जांच जीआरपी थाना कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा दी गई शिकायतें भी जीआरपी थाना को सौंप दी गई हैं और आगे की कार्रवाई सबूतों और जांच के आधार पर की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img