राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में 10 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने से घायल

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में 10 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने से घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में बीती देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान 10 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र की 130 मीटर रोड के पास की है, जहां पुलिस रात में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

पकड़े गए बदमाश की पहचान विनय के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार था और उस पर 10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ग्रेटर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है। इस मुठभेड़ को लेकर डीसीपी सेंट्रल जोन शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी एक शातिर अपराधी है और पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players