वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 15 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 15 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 14 अगस्त

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज 15 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इन नियुक्ति पत्रों को प्राप्त करने वाले युवाओं में आबकारी और कर विभाग के 9 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, 1 क्लर्क (लेखा), 1 क्लर्क, और वित्त विभाग के लोकल ऑडिट विंग के 4 क्लर्क शामिल हैं।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार ने आबकारी और कर विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अब तक कुल 436 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत करने के प्रति इस सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

वित्त मंत्री ने आबकारी और कर विभाग में अब तक की गई भर्तियों का विवरण देते हुए बताया कि 160 उम्मीदवार आबकारी और कर इंस्पेक्टर, 142 क्लर्क, 39 क्लर्क (लीगल), 25 क्लर्क (अकाउंट), 5 क्लर्क (आई.टी.), 56 स्टेनोटाइपिस्ट और 9 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के रूप में चुने गए हैं।

वित्त मंत्री चीमा ने जोर देकर कहा कि ये नियुक्तियां न केवल युवाओं के सरकारी नौकरियों प्राप्त करने के सपनों को साकार करेंगी, बल्कि पंजाब सरकार की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि ये पेशेवर युवा राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त कमिश्नर विकास प्रताप, आबकारी और कर कमिश्नर वरुण रूज़म और आबकारी और कर (प्रशासन) की अतिरिक्त कमिश्नर जीवनजोत कौर भी मौजूद थे।
———–

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img