दिल्ली

Sewer Overflow Issue: पटपड़गंज विधानसभा में सीवर ओवरफ्लो से हालात बदतर, संक्रमण और बीमारियों के फैलने का डर

Sewer Overflow Issue: पटपड़गंज विधानसभा में सीवर ओवरफ्लो से हालात बदतर, संक्रमण और बीमारियों के फैलने का डर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के मंडावली और विनोद नगर इलाके में सीवर ओवरफ्लो की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कई गलियों में गंदा और बदबूदार पानी जमा होने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। गलियों में पैदल चलना दूभर हो गया है और तेज दुर्गंध के कारण रहने योग्य वातावरण बिगड़ गया है। स्थानीय निवासियों को संक्रमण और बीमारियों के फैलने का डर सताए हुए है।

इलाके के लोगों ने कई बार इस समस्या को लेकर स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह नेगी के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लोगों का आरोप है कि केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि जमीन पर हालात जस के तस बने हुए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति विनोद नगर की 10 नंबर गली में देखने को मिल रही है। गली में जगह-जगह सीवर का पानी भरा हुआ है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है और मच्छरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गुस्साए लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो सफाई कर्मचारी पहुंचे हैं और न ही सीवर की मरम्मत का कोई काम शुरू हुआ है। लोग यह भी कहते हैं कि विधायक कार्यालय से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, लेकिन फोन तक नहीं उठाए जाते। ऐसे में क्षेत्रवासी खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि अपनी समस्या लेकर जाएं तो कहां।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का समाधान न होने से इलाके में गंदगी, बदबू और संभावित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। निवासियों की उम्मीद है कि संबंधित विभाग शीघ्र कार्रवाई करेगा और इलाके को सुरक्षित और स्वच्छ बनाएगा।

 

 

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players