Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Shahdara: शाहदरा जिला विकास समिति की बैठक में अतिक्रमण व अवैध गतिविधियों पर चर्चा, सख्त कार्रवाई के आदेश

Shahdara encroachment, Delhi encroachment drive

Shahdara: शाहदरा जिला विकास समिति की बैठक में अतिक्रमण व अवैध गतिविधियों पर चर्चा, सख्त कार्रवाई के आदेश

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला विकास समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य मुद्दा जिले में हो रहे अतिक्रमण पर केंद्रित रहा। पिछली बैठक में जिले के उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया था, जहां अतिक्रमण की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन क्षेत्रों में मानसरोवर पार्क की लाल बाग, शाहदरा मेट्रो स्टेशन के पास, अशोक नगर कार मार्किट, अशोक नगर चप्पल मार्किट, जीटीबी अस्पताल रोड और नत्थू कॉलोनी से जीटीबी लाल बत्ती तक का रोड शामिल था।

पिछली बैठक अगस्त महीने में हुई थी, जिसमें संबंधित विभागों को कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। शुक्रवार को आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे और उनसे पिछले दो महीनों में किए गए कार्यों के बारे में पूछा गया। बैठक में यह बात सामने आई कि एमसीडी द्वारा अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन दोबारा लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। चिन्हित क्षेत्रों में सबसे अधिक अतिक्रमण जीटीबी रोड पर सामने आया। जीटीबी के गेट नंबर 7 के पास लोगों ने फुटपाथ पूरी तरह बंद करके दुकानें खोल रखी हैं, जिससे मरीजों को अस्पताल तक आने में काफी परेशानी हो रही है। यही हालत जीटीबी अस्पताल के अन्य गेटों की भी है, जहां रेहड़ी-खोमचों वालों ने पूरी सर्विस रोड पर कब्जा किया हुआ है। गौरतलब है कि अस्पताल परिसर के बाहर दर्जनों दुकानदार गुटखा, बीड़ी और सिगरेट भी बेच रहे हैं।

बैठक में पहुंचे जीटीबी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर विनोद कुमार और इहबास के मेडिकल डायरेक्टर राजेंद्र के. धमीजा ने अतिक्रमण को लेकर चिंता जताई। बैठक की अध्यक्षता जिला समिति अध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने की और पिछले तीन महीनों में अतिक्रमण को लेकर किए गए कार्यों का ब्योरा मांगा। उन्होंने इलाके में चल रहे अवैध गेस्ट हाउस, होटलों और हुक्का बार पर भी सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए, ताकि समाज में गंदगी और अव्यवस्था न फैले।

 

 

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें