ऑनलाइन टीका प्रबंधन पोर्टल ‘यू-विन’ की सेवा इसी महीने से होगी शुरू

नई दिल्ली, 6 जून : टीकाकरण प्रबंधन के लिए कोविन की तर्ज पर विकसित ‘यू-विन’ नाम का पोर्टल सितम्बर महीने के अंत तक काम करना शुरू देगा। इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण और दवाओं का स्थायी डिजिटल रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, देश में प्रतिवर्ष तीन करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं और लगभग 2.7 करोड़ बच्चों को अलग -अलग अवधि में टीकाकरण की सुविधा दी जाती है। मगर इन टीकाकरण का उचित रिकॉर्ड न होने से महिलाओं और बच्चों को टीका लगाने में दिक्कत आती है जिसे ‘यू-विन’ मंच की मदद से दूर किया जा सकेगा। यह मंच कोरोना वायरस महामारी के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से कोविड-19 टीका प्रबंधन के लिए शुरू किए गए ‘को-विन’ पोर्टल की तरह काम करेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसे प्रायोगिक तौर पर चलाया जा रहा है। यह सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के तहत सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चों के प्रत्येक टीकाकरण कार्यक्रम को कवर करता है। चंद्रा ने यह भी बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में पहले से ही कई पोर्टल संचालित हैं, जैसे टेलीमेडिसिन, टेलीमानस और ई-रक्तकोष, और प्रयास है कि इन्हें एक ही पोर्टल में एकीकृत किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img