उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Theft: सोते समय युवक का 60 हजार का मोबाइल चोरी, दरवाजा खुला छोड़ना पड़ा भारी

Noida Theft: सोते समय युवक का 60 हजार का मोबाइल चोरी, दरवाजा खुला छोड़ना पड़ा भारी

नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला इलाके में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कमरे में सो रहे युवक का महंगा मोबाइल फोन चोर आराम से लेकर फरार हो गया। घटना 10 मार्च की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब युवक ड्यूटी से लौटकर अपने कमरे में सो गया था।

पीड़ित स्वयं कटियार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह काम से लौटकर कमरे में आराम करने लगा और जल्द ही सो गया। इस दौरान उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं किया था, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गया। कुछ देर बाद जब उसकी नींद खुली तो कमरे में अंधेरा था। उसने मोबाइल से टॉर्च जलाने के लिए बेड पर हाथ बढ़ाया, लेकिन फोन गायब था।

मोबाइल न मिलने पर युवक के होश उड़ गए और उसने तुरंत आसपास तलाश शुरू की। उसने शक के आधार पर पास में रहने वाले एक दंपती और एक अन्य युवक के कमरे की भी तलाशी ली, लेकिन फोन का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि उसने कुछ ही महीने पहले करीब 60 हजार रुपये में नया मोबाइल खरीदा था।

घटना के बाद पीड़ित ने सेक्टर-49 थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह घटना एक बार फिर यह संकेत देती है कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी चोरी का कारण बन सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और कमरों के दरवाजे ठीक से बंद रखें और कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button