Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में चले चाकू, 25 वर्षीय जुबैर गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में चले चाकू, 25 वर्षीय जुबैर गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम इलाके में एक बार फिर खूनी वारदात ने दहशत फैला दी है। जनता मजदूर कॉलोनी स्थित ईदगाह रोड पर 25 वर्षीय युवक जुबैर पर देर रात चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भय का माहौल बन गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले जुबैर को फोन कर मौके पर बुलाया। जैसे ही वह ईदगाह रोड पर पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकुओं से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला इतना अचानक और तेज था कि युवक संभल भी नहीं पाया।

घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने घायल जुबैर को तुरंत गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है और इलाज जारी है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही थाना वेलकम पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार हो रही चाकूबाजी और अपराध की घटनाओं से वे डरे हुए हैं। इस वारदात ने एक बार फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे क्या वजह थी। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img