Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

नोएडा को नंबर 1 बनाने के लिए सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नोएडा प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया
नोएडा प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया, जिसमें डी.एस.सी मार्ग पर निर्माणाधीन भंगेल एलिवेटेड रोड परियोजना, सेक्टर-82, 108, 110 एवं ग्राम गेझा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के उप महाप्रबन्धक (सिविल) श्री विजय रावल तथा सम्बन्धित वर्क सर्किलों के वरिष्ठ प्रबन्धक उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा डीएससी मार्ग पर निर्माणाधीन एलिवेटेड परियोजना का निरीक्षण किया गया, जिसमें पिलर सं० 10-11 के समीप एक ओर का बॉक्स गर्डर लगभग पूर्ण पाया गया। दूसरी ओर का बॉक्स गर्डर का कार्य आगामी 10 दिनों में प्रारम्भ करने के लिए निर्देशित किया गया। तदोपरान्त सेक्टर-47, 48 के मध्य मार्ग से होते हुए एलिवेटेड रोड परियोजना के अन्य कार्यस्थल विश्वकर्मा मार्ग के जंक्शन का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि स्टील गर्डर का कार्य अभी भी अपूर्ण है, जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई। इस सम्बन्ध में सेतु निगम के उपस्थिति अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि स्टील गर्डर का निर्माण फैक्ट्री में चल रहा है, जिसमें 2 माह का समय लगना सम्भावित है। उक्त स्टील गर्डर के स्थल पर आने के उपरान्त 15-20 दिनों में स्टील गर्डर को लांच कर कार्य पूर्ण किया जायेगा। एलिवेटेड रोड के नीचे विश्वकर्मा मार्ग के जंक्शन पर ग्राम बरौला की ओर ट्राई-पोड का निर्माण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त विश्वकर्मा मार्ग के जंक्शन पर मलबा पड़ा हुआ पाया गया, जिसको हटवाने हेतु जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया।

कार्य पूरा होने में लगेगा 6 महीने का समय
तत्पश्चात विश्वकर्मा मार्ग पर हनुमान मूर्ति के सामने से यू-टर्न लेकर सेक्टर-82 टी-प्वाईट पहुँचे, जहां संज्ञानित हुआ कि एलिवेटेड रोड के पिलर सं0 137-138 के बीच में बॉक्स गर्डर का कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं किया गया है, जिसपर भी मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा घोर अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा उक्त गर्डर का कार्य जल्दी प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया। इस सम्बन्ध में सेतु निगम द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त गर्डर का कार्य पूर्ण होने में छः माह का समय लगना सम्भावित है।

सीईओ ने साफ सफाई के दिए निर्देश
एलिवेटेड रोड परियोजना के निरीक्षण के उपरान्त सेक्टर 110 का भ्रमण किया गया, जिसमें सेक्टर-110 बारातघर के पीछे गांव की तरफ एक बहुत बड़ा मैदान खाली पड़ा पाया गया, जिसमें बहुत गन्दगी भरी थी तथा पूरा मैदान गन्दा पड़ा हुआ था। उसकी साफ-सफाई कराकर विकसित करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिये गये।तत्पश्चात सेक्टर-82-110 का रोड का भ्रमण किया गया, जिसपर पुलिस चौकी के सामने रोड के दोनों तरफ बहुत गन्दगी पायी गयी तथा सर्विस रोड व फुटपाथ पर उपले/गोबर इत्यादि पड़ा हुआ पाया गया एवं सर्विस रोड पूरी तरह अस्त-व्यस्त पायी गयी।

दो – दो लाख रुपए की लगाई पेनल्टी

सेक्टर 82-110 सर्विस रोड़ पर एवं गेझा तालाब के पीछे गांव के रास्ते पर पायी गयी गन्दगी के लिए सम्बन्धित ठेकेदार पर 2-2 रुपए लाख की पेनल्टी लगायी जाने के निर्देश दिये गये साथ ही सम्बन्धित सफाई निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने के निर्देश दिये गये।ग्राम गेझा के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम में स्थित तालाब का जीर्णोद्धार कर सौन्दर्गीकृत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।इसके अतिरिक्त उक्त तालाब के समीप श्रमिक कुंज के पीछे एक मैदान खाली पड़ा है, जिसके बराबर से गांव की तरफ जाने वाली एक रोड पर कूड़े के ढेर पड़े हुए पाये गये तथा मैदान में अत्यधिक गन्दगी पाई गयी, जिसकी सफाई कराने हेतु जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया। साथ ही उक्त मैदान पर उद्यानीकरण कर विकसित किये जाने हेतु उद्यान विभाग को निर्देशित किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *