उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में ठगी के आरोपी को लगी गोली

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ नितेश बाबू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से औरैया का रहने वाला है और इन दिनों गौतमबुद्धनगर के मामूरा में रहता है।

शुक्रवार रात इकोटेक-3 थाना पुलिस याम्हा कट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार सन्नी को रुकने का इशारा किया गया। वह भागने की कोशिश में गिर पड़ा और घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और तीन एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

एटीएम धोखाधड़ी का तरीका
सन्नी एटीएम मशीन में कार्ड डालने वाली जगह पर फेविकोल चिपका देता था। कार्ड फंसने पर उसके साथी सुमित और संजय पीड़ित को नकली हेल्पलाइन नंबर देते थे। सन्नी फोन पर पीड़ित से पिन नंबर पूछता और बैंक जाने को कहता। जैसे ही पीड़ित बैंक पहुंचता, उसके साथी प्लास से कार्ड निकालकर खाते से पैसे उड़ा लेते थे। सुमित और संजय पहले ही पकड़े जा चुके हैं और जेल में बंद हैं, जबकि सन्नी अब पुलिस की गिरफ्त में है

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img