उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Theft Case: चोरी में शामिल महिला आरोपी गिरफ्तार, 10,800 रुपये बरामद

Noida Theft Case: चोरी में शामिल महिला आरोपी गिरफ्तार, 10,800 रुपये बरामद

नोएडा में चोरी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी महिला ने अपने पति के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 10,800 रुपये भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान अंगूर जान उर्फ सोनी, निवासी बदायूं (वर्तमान पता हाजीपुर, नोएडा) के रूप में हुई है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस टीम ने सोमवार रात रेलवे लाइन पुल के पास सर्विस रोड से उसे गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने खुलासा किया कि वर्ष 2025 में कस्बा सूरजपुर स्थित वैद्यजी फार्म में हुई चोरी की घटना के समय वह अपने पति के साथ मौजूद थी और दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में दोनों के हिस्से में करीब 50 हजार रुपये आए थे।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन घटना के बाद से आरोपी महिला फरार चल रही थी। लगातार तलाश के बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपी के पति की तलाश जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players