Noida Clash: दीवार विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, 16 पर केस, 3 गिरफ्तार

Noida Clash: दीवार विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, 16 पर केस, 3 गिरफ्तार

नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में दीवार गिराने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के करीब 15-20 लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान हुई मारपीट में हीरालाल नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, गांव की गली नंबर-31 में रहने वाले चरण सिंह और मनोज के बीच लंबे समय से दीवार निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले मनोज पक्ष ने वहां दीवार बना दी थी, जिसे रविवार शाम चरण सिंह पक्ष के लोगों ने गिरा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

घटना के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के कुल 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष से चरण सिंह, चरण दास, सतीश, राजवीर, मूलचंद, राधे, लोकेश, सुरेंद्र, बाबू, रविंद्र और जितेंद्र को नामजद किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष से मनोज, हीरालाल, प्रवीण, सोनू समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन आरोपियों—शिवप्रताप, जयप्रकाश और मनोज—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img