उत्तर प्रदेशराज्य

Noida: बाइक सवार दोस्तों की मौत को परिवार ने बताया मर्डर, डीएम आवास पहुंचकर की कड़ी कार्रवाई की मांग

Noida: बाइक सवार दोस्तों की मौत को परिवार ने बताया मर्डर, डीएम आवास पहुंचकर की कड़ी कार्रवाई की मांग

नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-37 स्थित आर्मी स्कूल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक युवक बसंत (नेपाल मूल) के परिजनों ने इस घटना को हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है। शुक्रवार को आक्रोशित परिजन जिलाधिकारी (डीएम) आवास पहुंचे और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर विरोध जताया।

परिजनों का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी पुलिस न तो आरोपी कार चालक को पकड़ पाई है और न ही वाहन का कोई ठोस सुराग लगा पाई है। इसी को लेकर परिजन बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक आरोपी कार चालक और वाहन की पहचान कर गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक बसंत का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। हालांकि, पुलिस दूसरे मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप चुकी है।

पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप

परिजनों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने और सहयोग न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह महज सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि रंजिश के चलते की गई हत्या है। परिजनों ने डीएम से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हादसे से पहले हुआ था स्कॉर्पियो चालक से झगड़ा

मृतक बसंत के भाई धीरज ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले सेक्टर-30 में एक पराठे की दुकान पर उनके भाई का काली स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। झगड़े के बाद बसंत ने अपने भाई और दोस्त को फोन कर इसकी जानकारी भी दी थी। धीरज का आरोप है कि उसी स्कॉर्पियो चालक ने पीछा कर जानबूझकर उनके भाई की बाइक में टक्कर मारी, जिससे दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का यह भी दावा है कि हादसे के दौरान कार के आने-जाने से जुड़ा एक वीडियो फुटेज उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है, जिसमें संदिग्ध वाहन की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। इसके बावजूद अब तक न तो वाहन जब्त किया गया है और न ही चालक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की सफाई

इस पूरे मामले में एडीसीपी नोएडा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। कार और चालक की पहचान के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और मामले को हत्या में दर्ज कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना ने एक बार फिर सड़क हादसों और हिट एंड रन मामलों में जांच की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players