Noida Thar Accident: नोएडा में तेज रफ्तार थार का कहर, हाईकोर्ट लिखा वाहन बना सड़क पर आफत

Noida Thar Accident: नोएडा में तेज रफ्तार थार का कहर, हाईकोर्ट लिखा वाहन बना सड़क पर आफत
रिपोर्ट: अमर सैनी
नोएडा में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला जब शीशे पर उच्च न्यायालय लिखा थार वाहन सड़क पर कहर बनकर दौड़ा। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र अंतर्गत ESIC अस्पताल के पास थार सवार युवक ने अनियंत्रित होकर सड़क पर कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर चीख-पुकार का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार कार तेज रफ्तार में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद उसने विलेनो कार, एक स्कूटी सहित कई अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक और स्कूटी पर सवार दो बच्चे घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। राहत की बात यह रही कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
हादसे के बाद थार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए थार कार को नोएडा के सेक्टर-50 क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि थार चलाने वाला युवक किसी निजी स्कूल का छात्र है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की भूमिका, वाहन पर हाईकोर्ट लिखे होने की वैधता और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने एक बार फिर शहर में ट्रैफिक नियमों के पालन और तेज रफ्तार पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




