Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़, पैर में मारी गोली

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़, पैर में मारी गोली
थाना सेक्टर 142 पुलिस जैन पार्क के पास चैकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर 142 पुलिस जैन पार्क के पास चैकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख वो रुका नहीं बल्कि तमंचा निकालकर फायर कर दिया।साथ ही तेजी से वापस भागने लगा। पुलिस ने पहले तीन बार वॉर्निंग दी। अनदेखा करने पर पुलिस ने बदमाश पर फायर किया। गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया।

बदमाश की पहचान पवन कुमार पुत्र रामरतन उम्र करीब 28 साल निवासी सेक्टर 165 हुई। इसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, दो चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। गिरफ्तार इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पूछताछ में सामने आया कि बदमाश घरों व दुकानों मे चोरी करता था। साथ ही मादक पदार्थ बेचता था। 15 मार्च को मेट्रो सेक्टर 143 के सामने स्क्रैब की दुकान के अंदर से रात में दो मोबाइल फोन चोरी किए थे। इस संबंध में थाना सेक्टर-142 में मुकदमा दर्ज है।

10 से ज्यादा मुकदमे

पवन पर 10 से ज्यादा मुकदमा दर्ज है। इसमें से ज्यादा तर मुकदमे एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए। वहीं सेक्टर-39 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। ये एक शातिर अपराधी है। जिसकी तलाश पुलिस को थी। फिलहाल पुलिस पता लगा रही है कि इसके और साथ भी है या फिर अकेले ही चोरी मादक पदार्थों की सप्लाई का काम करता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें