उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Suicide Case: नोएडा के होटल में गर्लफ्रेंड ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड हिरासत में, रिलेशन और शादीशुदा होने का खुलासा

Noida Suicide Case: नोएडा के होटल में गर्लफ्रेंड ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड हिरासत में, रिलेशन और शादीशुदा होने का खुलासा

नोएडा में एक होटल के कमरे में युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सेक्टर-19 स्थित एक होटल की है, जहां युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ रुकी हुई थी। युवती के बॉयफ्रेंड ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक का नाम सुमित गौतम है और युवती का नाम कोमल बताया गया है। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दिसंबर 2024 से उनके बीच प्रेम संबंध थे। सोमवार रात सुमित कोमल को लेकर सेक्टर-19 के होटल में ठहरा था।

देर रात किसी समय कोमल ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सुमित ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जांच में सामने आया है कि सुमित गौतम नॉर्थ दिल्ली का रहने वाला है और वह शादीशुदा है। उसकी आठ साल की एक बेटी भी है। वहीं मृतका कोमल फरीदाबाद की रहने वाली थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवती को आत्महत्या के लिए किन परिस्थितियों ने मजबूर किया। होटल के जिस कमरे में घटना हुई है, उसे सीज कर दिया गया है। साथ ही युवती के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button