Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में विधान परिषद समिति की समीक्षा बैठक, गन्ना, शिक्षा और बिजली विभाग पर फोकस

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सभापति अश्विनी त्यागी ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान छात्रों के नामांकन को लेकर जानकारी मांगी गई, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत बच्चों का नामांकन कराया जा रहा है। इस पर समिति ने निर्देश दिया कि जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को आरटीआई के तहत दाखिले की पात्रता और स्कूल की दूरी से संबंधित नियमों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

विद्युत विभाग की समीक्षा में मुख्य अभियंता ने विभागीय कार्यों की जानकारी दी, लेकिन समिति के समक्ष प्रस्तुत बुकलेट में एक ही सूचना अलग-अलग तरीके से दिए जाने पर सभापति ने नाराजगी जताई और भविष्य में सही व सटीक जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन जल्द जारी करने और जर्जर विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में खुर्जा के पॉटरी उद्योग से निकलने वाले वेस्ट से विकसित ‘अनोखी दुनिया’ सिरेमिक पार्क की जानकारी भी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की गई, जिसे फ्लैगशिप प्रोजेक्ट के रूप में बताया गया।

आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान जिला आबकारी अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने और जनप्रतिनिधियों से समुचित संवाद न रखने पर सभापति ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रमुख सचिव आबकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, बीडीए वीसी डॉ. अंकुर लाठर, सचिव जौत्सिना यादव, सीडीओ निशा ग्रेवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें