Noida crime: स्पेक्ट्रम मॉल के पास युवक को कार से खींचकर पीटा, नाक की हड्डी तोड़ी, वीडियो वायरल

Noida crime: स्पेक्ट्रम मॉल के पास युवक को कार से खींचकर पीटा, नाक की हड्डी तोड़ी, वीडियो वायरल

नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में स्पेक्ट्रम मॉल के पास रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने युवक को जबरन उसकी कार से बाहर खींचा, सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। इस पूरी घटना के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सर्फाबाद गांव निवासी कपिल यादव किरायेदारी का काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे वह स्पेक्ट्रम मॉल के पास खरीदारी करने पहुंचे थे। खरीदारी के बाद जब वह कार में बैठ गए, तभी सेक्टर-75 स्थित एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसायटी निवासी सुरेंद्र उर्फ भूरी वहां पहुंचा। उसने कार का गेट खुलवाया और अभद्रता के आरोप लगाते हुए कपिल के चेहरे पर लगातार घूंसे मारने शुरू कर दिए। कपिल के साथ बैठे दोस्त ने बीच-बचाव किया तो आरोपी कुछ देर के लिए शांत हो गया, लेकिन अचानक उसने कपिल को कार से खींचकर बाहर निकाला और सड़क पर गिराकर लात-घूंसे बरसाने लगा। हमले में कपिल के चेहरे, नाक, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक आरोपी पास की सोसायटी में घुसकर फरार हो गया। घायल कपिल को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें दो दिन तक भर्ती रहना पड़ा।

डॉक्टरों ने जांच में उनकी नाक की हड्डी टूटने की पुष्टि की। इसके बाद कपिल के भाई कमल ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसका शांतिभंग में चालान किया गया है। उधर, इस घटना ने एक बार फिर नोएडा में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन मारपीट, जानलेवा हमले और छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी की दबंगई साफ नजर आ रही है, जो पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सख्ती बरतने का दावा कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img