Noida: नोएडा पुलिस ने नकली फूड सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख का माल बरामद

Noida: नोएडा पुलिस ने नकली फूड सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख का माल बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida: नोएडा सेक्टर-63 पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक नकली फूड सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो नकली प्रोटीन और कैप्सूल बनाकर उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेच रहे थे।

मामले का खुलासा
पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट, कैप्सूल के हजारों डिब्बे, फर्जी रैपर, पैकिंग और प्रिंटिंग मशीन, 10 बोरे पाउडर, और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। जब्त माल की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच में पता चला कि ये आरोपी सस्ते दामों पर कच्चा माल खरीदकर नकली सप्लीमेंट तैयार करते थे और फिर इन्हें असली उत्पाद बताकर चार से पांच गुना कीमत पर बेचते थे। इनका मुख्य ग्राहक वर्ग फिटनेस प्रेमी युवक-युवतियां थीं, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सप्लीमेंट खरीदते थे।

स्वास्थ्य से खिलवाड़ और गिरफ्तारी
इस मामले की शिकायत एक व्यक्ति ने की थी, जिसके स्वास्थ्य पर इन नकली सप्लीमेंट्स के सेवन से प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। पुलिस ने जब फैक्ट्री पर छापा मारा, तो वहां नकली उत्पाद बनाने और पैकिंग का काम चल रहा था। आरोपियों के पास किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या प्रमाणपत्र नहीं था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साहिल यादव, हर्ष अग्रवाल, और अमित चौबे शामिल हैं। साहिल ने पहले एक सप्लीमेंट कंपनी में काम किया था, और वहीं से उसने नकली सप्लीमेंट बनाने की तकनीक सीखी थी।

पुलिस अब इन आरोपियों के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकली सप्लीमेंट्स कहां-कहां सप्लाई किए गए थे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img