राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Police: नोएडा पुलिस ने 111 खोए हुए स्मार्टफोन मालिकों को लौटाए, जिनकी कीमत करीब ₹35 लाख है

Noida Police: नोएडा पुलिस ने 111 खोए हुए स्मार्टफोन मालिकों को लौटाए, जिनकी कीमत करीब ₹35 लाख है

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की सर्विलांस सेल और थाना फेस-2 पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गुम हुए 111 स्मार्टफोन खोजकर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। ये मोबाइल करीब 35 लाख रुपये के बताए जा रहे हैं। सोमवार को पुलिस उपायुक्त की मौजूदगी में औपचारिक रूप से मोबाइल मालिकों को सौंपे गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

पुलिस के अनुसार, ये स्मार्टफोन विभिन्न कंपनियों के थे और अलग-अलग परिस्थितियों में गुम हुए थे। कई फोन भीड़भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडियों, साप्ताहिक हाट, ऑटो, बस, मेट्रो और ई-रिक्शा की यात्रा के दौरान गिर गए थे। कुछ मोबाइल सुबह-शाम टहलते समय या वाहन के झटके से जेब से बाहर निकल गए। वहीं, कुछ फोन शादियों में बारात के दौरान नृत्य करते समय, पार्कों में खेलते या व्यायाम करते समय, या बच्चों द्वारा गेम खेलते समय गुम हो गए थे। सर्विलांस सेल और थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्टों के आधार पर अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर इन मोबाइलों को ट्रेस किया। इस पहल से न सिर्फ मोबाइल मालिकों को उनका कीमती सामान वापस मिला, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ।

बाइट: शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी सेंट्रल जोन

Related Articles

Back to top button