Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

Noida Driving Test: ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र का एआरटीओ ने किया निरीक्षण, शिकायत मिली बेबुनियाद

Noida Driving Test: ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र का एआरटीओ ने किया निरीक्षण, शिकायत मिली बेबुनियाद

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास स्थित वाईबी बिल्डर ड्राइविंग प्रशिक्षण और परीक्षण केंद्र का मंगलवार को एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और संचालकों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण व परीक्षा देने आने वाले लोगों के साथ व्यवहार बेहतर होना चाहिए।

नंदकुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि केंद्र ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा में पास कराने के लिए पैसा मांगता है और परीक्षा के दौरान कम समय देता है। हालांकि शिकायतकर्ता न तो कोई सबूत दे पाया और न ही शपथपत्र। जांच के बाद यह शिकायत बेबुनियाद पाई गई और किसी तरह की अनियमितता का आधार नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि फिलहाल वाहन चलाने की परीक्षा के लिए आवेदकों को 53 सेकेंड का समय दिया जाता है, जो मुख्यालय द्वारा निर्धारित है। उन्होंने मुख्यालय को पत्र भेजकर यह समय बढ़ाकर कम से कम एक मिनट करने की मांग की है, ताकि आवेदक परीक्षा को अधिक सहज और स्पष्ट रूप से पूरा कर सकें।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें