उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Plastic Ban: नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई, 345 किलो प्लास्टिक जब्त, एक लाख रुपये जुर्माना

Noida Plastic Ban: नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई, 345 किलो प्लास्टिक जब्त, एक लाख रुपये जुर्माना

नोएडा। नोएडा शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में शीर्ष स्थान हासिल करने के उद्देश्य से प्राधिकरण लगातार निगरानी और प्रवर्तन की कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सेक्टर-4, सेक्टर-8 और सेक्टर-11 के विभिन्न इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 345 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई और नियमों के उल्लंघन पर एक लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया।

प्राधिकरण की इस कार्रवाई से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों, क्लाउड किचन संचालकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया है। नोएडा को हाल ही में ‘गोल्डन सिटी’ के अवार्ड से नवाजा गया है, जिसके बाद शहर को और अधिक स्वच्छ व पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

अभियान के तहत जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जन स्वास्थ्य अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह और परियोजना अभियंता गौरव बंसल के नेतृत्व में सेक्टर-8 स्थित एक क्लाउड किचन का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि क्लाउड किचन में खाद्य सामग्री की पैकिंग के लिए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था। मौके से करीब 300 किलो प्लास्टिक जब्त की गई और संबंधित संचालक को नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।

इसके बाद टीम ने सेक्टर-4 ए-ब्लॉक स्थित एक प्रमुख ई-कॉमर्स और डिलीवरी कंपनी के परिसर का निरीक्षण किया। यहां कचरा प्रबंधन से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण में पाया गया कि कचरा खुले में सड़क पर फेंका जा रहा था और कुछ स्थानों पर कचरे को जलाया भी जा रहा था, जो पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक है। इन नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण ने कंपनी पर एक लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 का पालन नहीं किया गया, तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा सेक्टर-11 की एच-ब्लॉक और एक्स-ब्लॉक मार्केट में भी एंटी प्लास्टिक ड्राइव चलाई गई। इस दौरान दुकानदारों और आम लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और इसके इस्तेमाल से बचने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई दुकानदारों से कुल 45 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई और उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी गई।

जन स्वास्थ्य अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और नोएडा में इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने और स्वच्छता के मानकों को बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण हर संभव प्रयास कर रहा है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players