Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

एम्स में तिरंगा रैली का आयोजन

-एम्स निदेशक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
-एम्स निदेशक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नई दिल्ली, 4 अगस्त: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के मुख्य अस्पताल स्थित ब्लड बैंक ने रविवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस दौरान एम्स निदेशक डॉ एम श्रीनिवास ने तीसरी तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें एम्स, एनसीसी, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एनएसजी, एसएसबी, आरएसी, आरएके कॉलेज ऑफ नर्सिंग और बीएसएफ के 1000 से अधिक कार्मिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. श्रीनिवास के साथ संजय विश्वराव (एडीजी, एनसीसी), डॉ. विनोद कुमार (एडीजी मेडिकल, सीएपीएफ) और डॉ. निरुपम मदान (एमएस, एम्स) प्रमुख रूप से मौजूद रहे। एम्स प्रवक्ता डॉ रीमा दादा ने बताया कि अस्पताल की ओर से वर्ष 2022 से लगातार तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को बढ़ावा देना और लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करना है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पखवाड़े के तहत आगामी नौ अगस्त को एम्स परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *