Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Development: सेक्टरों और गांवों में होंगे व्यापक विकास कार्य, 30 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर जल्द शुरू होगा काम

Greater Noida Development: सेक्टरों और गांवों में होंगे व्यापक विकास कार्य, 30 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर जल्द शुरू होगा काम

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और आसपास के गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्राधिकरण ने बड़े स्तर पर विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है। सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, सड़कों की मरम्मत, नालियों को ढकने और पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और संबंधित कार्यों की निविदाएं भी जारी कर दी गई हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दो माह के भीतर विकास कार्यों को जमीन पर उतार दिया जाएगा।

योजना के तहत उन सेक्टरों और गांवों को भी शामिल किया गया है, जहां पहले से विकास कार्य हो चुके हैं। इन क्षेत्रों में अब नियमित रखरखाव कराया जाएगा ताकि सड़कों, नालियों और अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता बनी रहे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुनपुरा गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के साथ-साथ सीसी सड़क को ऊंचा करने का कार्य प्रस्तावित है। वहीं मिलक लच्छी, रोजा जलालपुर, रोजा याकूबपुर और अच्छेजा गांवों में विभिन्न विकास कार्यों का रखरखाव किया जाएगा।

सलेमपुर गुर्जर गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नालियों के निर्माण की योजना बनाई गई है। शहरी क्षेत्र में ऐस प्लेटिनम से एलजी गोलचक्कर तक 60 मीटर चौड़ी सड़क, 130 मीटर चौड़ी सड़क से जगत फार्म बाजार तक और 130 मीटर सड़क से सूरजपुर-कासना मार्ग के टी-पॉइंट तक नालियों के ऊपर प्रीकास्ट ढक्कन लगाए जाएंगे, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। तुगलपुर हल्दौना गांव में सीसी सड़क का निर्माण, नाले की मरम्मत और उसे ऊंचा करने का काम भी किया जाएगा।

सेक्टर-16 में 60 मीटर चौड़ी सड़क के सर्विस मार्ग की मरम्मत और नालियों को ढकने का कार्य प्रस्तावित है। इसके अलावा किसानों की छह फीसदी आबादी भूखंडों वाले सेक्टरों में भी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। कार्ययोजना के अनुसार बोड़ाकी एक्सटेंशन, सेक्टर फाई-3, सेक्टर डेल्टा-1, डेल्टा-2 और डेल्टा-3, सेक्टर अल्फा-2, सेक्टर बीटा-1 और सेक्टर नॉलेज पार्क-5 में मूलभूत सुविधाओं का रखरखाव कराया जाएगा। चयनित फर्म को तीन वर्षों तक इन कार्यों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इसके साथ ही सूरजपुर प्रवेश बिंदु से लोहिया नाले तक डीएससी मार्ग के रखरखाव का कार्य भी किया जाएगा। एशियन पेंट कंपनी से कासना घरबरा तक 80 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे पटरी ड्रेसिंग और सेंट्रल वर्ज के रखरखाव का काम प्रस्तावित है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा-2 के डी ब्लॉक पार्क और सेक्टर-36 के बी ब्लॉक पार्क में फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर ओमिक्रॉन-1 ए स्थित बीएचएस-17 सोसाइटी के पार्क को दुरुस्त किया जाएगा।

इसके अलावा सेक्टर इकोटेक-8 के खानपुर गांव में छह फीसदी आबादी वाले भूखंडों में विकास कार्य और उनका रखरखाव कराया जाएगा। नटो की मड़ैया गोलचक्कर से 80 मीटर चौड़ी सड़क तक लगे पेड़-पौधों के रखरखाव की भी योजना है। सेक्टर ईटा-1 की नर्सरी का नवीनीकरण कराया जाएगा, जबकि चूहड़पुर खादर गांव में छह फीसदी आबादी भूखंडों में बिजली से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा कि सेक्टरों के साथ-साथ गांवों में भी सभी आवश्यक विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। इसके लिए पूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और परियोजना विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि काम समयबद्ध तरीके से शुरू कराया जाए। उनका कहना है कि प्राधिकरण का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर और मजबूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें