Khelo India: पूर्वी दिल्ली में ‘खेलो इंडिया जीतो इंडिया’ के तहत नेशनल दंगल का हुआ आयोजन
रिपोर्ट: रवि डालमिया
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिला खेल प्रकोष्ठ और भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘खेलो इंडिया जीतो इंडिया’ के तहत नेशनल स्तर का दंगल आयोजित किया गया। इस आयोजन में दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया।
इस दंगल में छोटे बच्चों से लेकर अनुभवी पहलवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “खेल जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस तरह के आयोजन से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है।”
दंगल में पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। इस आयोजन का उद्देश्य खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था।

