राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Dispute: कार पार्किंग विवाद में महिला को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Noida Dispute: कार पार्किंग विवाद में महिला को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

नोएडा। सूरजपुर कस्बे में गली में कार खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब धमकी तक पहुंच गया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, महिला रेखा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि 14 मार्च को पड़ोसी रौनक और रोकी के साथ कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों भाइयों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट भी की थी, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

अब आरोप है कि आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि एक अन्य व्यक्ति के जरिए फोन पर जान से मारने की धमकी भी दिलवाई जा रही है, जिससे वह और उसका परिवार डरा हुआ है।

पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह विवाद पहले हुई मारपीट से जुड़ा हुआ है और दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button