Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 2 कैंटरों में भिड़ंत

दनकौर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कैंटर गाड़ी की भिड़ंत हो गई
दनकौर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कैंटर गाड़ी की भिड़ंत हो गई

अमर सैनी

नोएडा। दनकौर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कैंटर गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसे में पीछे की गाड़ी में सवार एक हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायल को बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। हेल्पर के परिजनों ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

अलीगढ़ निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पिता जितेंद्र (50) एटा निवासी एक ट्रांसपोर्टर की कैंटर गाड़ी पर हेल्पर का काम करते थे। बुधवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते एटा से नोएडा के लिए गाड़ी में हार्डवेयर का सामान लेकर जा रहे थे। इस दौरान दनकौर क्षेत्र में आगे चल रहे एक अन्य कैंटर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस दौरान पीछे से गाड़ी जोरदार तरीके से टकरा गई।इस हादसे में हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ड्राइवर को सामान्य चोट आई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी कैंटर चालक मौके से अपनी गाड़ी को लेकर फरार हो गया। सूचना के आधार पर पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने घायल को कड़ी मशक्कत के बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शाम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आगे चल रही कैंटर के ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है।
ड्राइवर की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा
दनकौर कोतवाली प्रभारी दनकौर संजय सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। साथ ही पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर जांच कर आरोपी ड्राइवर की पहचान कर उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *