Noida Assault Case: कंपनीकर्मियों पर हमला, लात-घूंसों और लोहे के कड़े से बेरहमी से पिटाई

Noida Assault Case: कंपनीकर्मियों पर हमला, लात-घूंसों और लोहे के कड़े से बेरहमी से पिटाई

नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी के दो कर्मचारियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सहकर्मी ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर दोनों युवकों को लात-घूंसों और लोहे के कड़े से बुरी तरह पीटा।

पीड़ित नितीश शर्मा, जो ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा-2 स्थित मिशगन विलेज के निवासी हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 मार्च को अपने दोस्त आर्यन सोम के साथ कंपनी जा रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे कंपनी के पास ही उनकी मुलाकात सहकर्मी योगेश कुमार से हुई।

आरोप है कि योगेश कुमार ने आर्यन सोम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब नितीश ने बीच-बचाव किया तो योगेश ने अपने भाई प्रशांत और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लात-घूंसों के साथ-साथ लोहे के कड़े से भी वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के दौरान शोर सुनकर कंपनी के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बचाया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img