Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा गौरसिटी स्टेडियम में दृष्टिबाधित खिलाड़ियों का प्रेरणादायक क्रिकेट मैच दर्शकों में उमड़ा गर्व और भावनाओं का सैलाब

Noida – Visually Impaired Cricket Match

Noida: नोएडा गौरसिटी स्टेडियम में दृष्टिबाधित खिलाड़ियों का प्रेरणादायक क्रिकेट मैच दर्शकों में उमड़ा गर्व और भावनाओं का सैलाब

रिपोर्ट: अजीत कुमार

उत्त्तर प्रदेश की शो-विंडो कहलाने वाले नोएडा में आज ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर दर्शक को भावुक कर दिया और गर्व से भर दिया। बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौरसिटी स्टेडियम में दृष्टिबाधित युवाओं के लिए एक भव्य और अनोखे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन की जिम्मेदारी स्पार्क मिंडा समूह ने संभाली, जहाँ उनके कई दृष्टिबाधित कर्मचारी प्रतिदिन जीरो डिफॉल्ट के साथ अपने कार्य का निष्पादन करते हैं। सुबह से ही स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही मैच की शुरुआत हुई, तालियों की अनवरत गूंज ने खिलाड़ियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया।

मैदान पर उतरते ही दृष्टिबाधित खिलाड़ियों ने ऐसा शानदार खेल दिखाया कि दर्शकों की नज़रें उन पर थम गईं। हर चौका और हर छक्का स्टेडियम के जोश में नया इज़ाफ़ा कर रहा था। मैच में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके कई खिलाड़ी भी शामिल हुए। उनकी खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन ने पूरे माहौल को उत्साह और प्रेरणा से भर दिया। उनकी मौजूदगी ने यह साबित किया कि जीवन में सीमाएँ सिर्फ सोच की होती हैं—हौसला और मेहनत हो तो हर चुनौती आसान हो जाती है। स्टेडियम में मौजूद नोएडा वासियों ने दिल खोलकर खिलाड़ियों का समर्थन किया।

टॉस से लेकर आख़िरी गेंद तक दर्शक लगातार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। मैच के अंत में विजेता और प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों की तरफ से संदेश दिया गया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार किए जाएंगे ताकि विशेष रूप से सक्षम युवा अपनी प्रतिभा को मंच दे सकें और समाज में नई प्रेरणा का संचार हो। आयोजन ने यह भी साबित किया कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि शक्ति, आत्मविश्वास और समानता का संदेश देने का सबसे मजबूत माध्यम है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें