Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन: PM-CM और राज्यपाल के लिए तैयार होंगे 5 हेलीपैड

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन: PM-CM और राज्यपाल के लिए तैयार होंगे 5 हेलीपैड
नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ इसी महीने होने की संभावना है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से कराया जा सकता है। उद्घाटन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा और प्रोटोकॉल के लिहाज से एप्रन एरिया में कुल पांच हेलीपैड चिन्हित किए जा रहे हैं। इनमें तीन हेलीपैड प्रधानमंत्री के लिए आरक्षित हैं, जबकि एक-एक हेलीपैड उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लिए प्रस्तावित है।
पीएम के आगमन को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट परिसर में आम जनता, वीआईपी और मीडिया के लिए अलग-अलग मार्ग और रूट योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। योजना के अनुसार, प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और सीधे टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उन्हें प्रदर्शनी और डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से एयरपोर्ट की संपूर्ण संरचना और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। टर्मिनल के सामने बने मंच से पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए जर्मन हैंगर के अंदर पीएम के लिए विशेष मंच तैयार किया जा रहा है, जबकि सभा स्थल का लगभग डेढ़ लाख वर्ग मीटर क्षेत्र समतल किया जा चुका है।
PM की जनसभा में यूपी के अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, हापुड़ और गाजियाबाद जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस भीड़ को देखते हुए रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य रूप से जेवर–बुलंदशहर मार्ग आम लोगों के लिए प्राथमिक रास्ता होगा, जबकि यमुना एक्सप्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे ऑप्शनल मार्ग के रूप में तैयार किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर जेवर–खुर्जा मार्ग और दयानतपुर क्षेत्र से अस्थायी मार्ग भी खोले जा सकते हैं।
उद्घाटन समारोह को ध्यान में रखते हुए NHAI और जेपी इंफ्राटेक ने यमुना एक्सप्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर एक्सप्रेसवे तक सड़कों पर पेंटिंग, सफाई, लाइटिंग और सफेद पट्टियों का काम पूरा किया जा रहा है। सरकार और प्राधिकरण का लक्ष्य है कि उद्घाटन समारोह से पहले पूरा क्षेत्र पूरी तरह आकर्षक, सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप में तैयार हो जाए।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे





