Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, PPAC में किए गए इजाफे को वापस लेने की मांग की

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, PPAC में किए गए इजाफे को वापस लेने की मांग की

रिपोर्ट: रवि डालमिया

बिजली के बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ कड़कड़डूमा स्थित बीएसईएस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया . इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा , पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नसीब सिंह, विधायक ओम प्रकाश शर्मा , विधायक अभय वर्मा शामिल हुए . इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुखी भी देखने को मिली. प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में बिजली के दाम लगातार बढ़ रहे हैं . पीपीएसी चार्ज और पेंशन चार्ज बढ़ाकर दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता का जेब कट रही है. यह चार्ज अनैतिक रूप से बढ़ाए गए हैं. सचदेवा ने कहा कि बड़े हुए बिजली बिल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 14 जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है . उन्होंने कहा कि अगर बढ़े हुए चार्ज को वापस नहीं लिया जाता है तो भाजपा दिल्ली सरकार का घेराव करेगी. दिल्ली के सभी 70 विधानसभा में भी प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस दिन दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का शासन होगा .उसे दिन दिल्ली वालों को हर वह सुविधा मिलेगी जिसके वह हकदार है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *