Noida: सेक्टर-8 नर्सरी में कल से गुलदाउदी महोत्सव की शुरुआत, दिल्ली-एनसीआर से प्रतिभागी होंगे शामिल

Noida: सेक्टर-8 नर्सरी में कल से गुलदाउदी महोत्सव की शुरुआत, दिल्ली-एनसीआर से प्रतिभागी होंगे शामिल

नोएडा। शहर के प्रकृति प्रेमियों और बागवानी के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। नोएडा सेक्टर-8 स्थित नर्सरी में छह और सात दिसंबर को भव्य गुलदाउदी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह वार्षिक उत्सव नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरिकल्चर सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनी में आम नागरिकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

दो दिवसीय इस पुष्प प्रदर्शनी में दिल्ली, नोएडा और आसपास के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों और आवासीय सोसाइटियों के प्रतिभागी विभिन्न प्रकार की गुलदाउदी की प्रजातियों सहित अपने पुष्प नमूने प्रदर्शित करेंगे। आयोजनकर्ताओं के अनुसार इस वर्ष प्रदर्शनी को और अधिक आकर्षक तथा विविधतापूर्ण बनाने के लिए गुलदाउदी के साथ-साथ फॉलिएज, कोलियस, फर्न और गुलाब की विशेष किस्मों को भी प्रदर्शन में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि यहां दुर्लभ व आकर्षक रंगों के फूल दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित करेंगे।

प्रदर्शनी में लोगों के लिए गार्डनिंग से संबंधित सामग्री की बिक्री हेतु कई स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आगंतुक खाद, पौध, गमले, बीज, सजावटी पौधों और बागवानी उपकरणों की खरीदारी कर सकेंगे। आयोजन स्थल पर विशेष रूप से डिजाइन किए गए सेल्फी पॉइंट भी बनाए जा रहे हैं, जहां आगंतुक सुंदर फूलों की पृष्ठभूमि में तस्वीरें कैद कर सकेंगे।

फ्लोरिकल्चर सोसाइटी का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य लोगों में वृक्षारोपण और पुष्प संवर्धन को लेकर जागरूकता बढ़ाना है तथा शहर में हरियाली को प्रोत्साहित करना है। बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी वर्गों के लोगों के लिए यह आयोजन बेहद रोचक और शैक्षणिक अनुभव साबित होगा।

नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुष्प उत्सव की शोभा बढ़ाएं और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता को आगे बढ़ाएं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img