Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Authority: एसआईआर में लापरवाही: नोएडा प्राधिकरण ने कनिष्ठ सहायक और सहायक मैकेनिक को निलंबित किया

Noida NCR News in Hindi

Noida Authority: एसआईआर में लापरवाही: नोएडा प्राधिकरण ने कनिष्ठ सहायक और सहायक मैकेनिक को निलंबित किया
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. लोकेश एम ने मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता दिखाने वाले दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में विश्राम सिंह, जो सहायक मैकेनिक कम ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं, और नीरज देवी, जो कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं, शामिल हैं।

सीईओ ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा था। इस कार्य के अंतर्गत 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रह किया जाना था। विश्राम सिंह को पर्यवेक्षक और नीरज देवी को ब्लॉक लिस्टिंग अधिकारी (बीएलओ) के रूप में नियुक्त किया गया था।

26 नवंबर 2025 तक दोनों कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए फॉर्म और डिजिटलाइजेशन कार्य की प्रगति बेहद असंतोषजनक पाई गई, जिससे शासकीय काम में बाधा उत्पन्न हुई। इसे निर्वाचन आयोग के निर्देशों की सीधे अवहेलना माना गया। इस कारण दोनों कर्मचारियों पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई।

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और भविष्य में ऐसे मामलों के प्रति कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें