उत्तर प्रदेशराज्य
Noida Factory Fire: नोएडा की फैक्टरी में लगी आग, समय रहते काबू, कोई जनहानि नहीं

Noida Factory Fire: नोएडा की फैक्टरी में लगी आग, समय रहते काबू, कोई जनहानि नहीं
नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित उद्योग केंद्र में सोमवार दोपहर एक फैक्टरी में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम रवाना हुई, लेकिन फैक्टरी प्रबंधन और लगे उपकरणों की मदद से आग पर दमकल की टीम पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया।
अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्टरी में समय रहते काबू पाने से कोई जनहानि या गंभीर चोट नहीं हुई। केवल कुछ उपकरणों को हल्का नुकसान हुआ।
फैक्टरी प्रबंधन ने भी आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी और अपने सुरक्षा उपायों के तहत आग फैलने से रोकने का काम किया। अधिकारीयों ने आग लगने की वजह की जांच शुरू कर दी है।




