Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Delhi Crime: शाहदरा में क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले जीजा-साले गिरफ्तार

शाहदरा में क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले जीजा-साले गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

क्राइम पेट्रोल टीवी सीरियल देखकर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले जीजा-साले को शाहदरा जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से छिना गया मोबाइल और स्नैचिंग में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद हुई है. शाहदरा डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी तैयब और सीलमपुर निवासी तौसीफ के तौर पर हुई है. दोनों के बीच का साला बहनोई का रिश्ता है.

डीसीपी ने बताया कि शाहदरा में एक के बाद एक हो रही स्नैचिंग की वारदात को सुलझाने के लिए एटीएस का गठन किया गया था. इस टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो तैयब की पहचान हुई. तैयब के ब्रह्मपुरी स्थित घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार हो गया. जांच से पता चला कि वह एक कैब चलाता है. उसके नंबर को ट्रैक किया गया तो वह बंद मिला.उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर डिटेल से पता चला कि आरोपी रात के समय में अलग-अलग स्थान पर रुकता है. इसके बाद उन लोकेशन पर छापेमारी की गई और सीमापुरी इलाके से तैयब को उसके साले तौसीफ समेत गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी से पूछताछ के बाद छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हो गई है. आरोपी ने अब तक के पांच वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है. दोनों पर पेशेवर अपराधी हैं. उनके खिलाफ पहले से दो-दो मामले दर्ज है.

आरोपी तैयब ने पूछताछ में बताया कि उसने कैब चलने के लिए एक गाड़ी खरीदी थी, लेकिन उसकी किस्त जमा नहीं कर पा रहा था. गाड़ी की किस्त जमा करने और मौज मस्ती के लिए पैसे की जरूरत थी. पैसे के लिए उसने स्नैचिंग की योजना बनाई. क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर उसने पुलिस को चकमा देने का उपाय ढूंढा और मोबाइल को फ्लाइट मोड पर रखना शुरू कर दिया. बातचीत के लिए वह इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल करता था. ताकि उसे ट्रैक नहीं किया जा सके.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *