आईसीजी ने देश के समुद्री तटों से कूड़ा-कचरा व मलबा किया साफ

नई दिल्ली, 22 सितम्बर: भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने सरकार के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के साथ मिलकर शनिवार को सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस 2024 का आयोजन किया।

इस दौरान आईसीजी कार्मिकों के साथ एनसीसी कैडेट और स्कूल व कॉलेज के छात्रों ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। तटीय सफाई अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने अथक परिश्रम के साथ देश के तटों से कूड़ा-कचरा और मलबा हटाया। जिससे एक स्वच्छ और स्वस्थ समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य समुद्री जीवन पर प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना था। इस सफाई अभियान के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के संगठनों, नगर निगमों, गैर-सरकारी संगठनों, मत्स्य संघों, बंदरगाहों, तेल एजेंसियों और अन्य निजी उद्यमों के बीच महत्वपूर्ण सहयोग देखने को मिला।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img