Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नोएडा और दादरी में रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी

noida food safety raid, fda action noida, restaurant inspection

Noida: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नोएडा और दादरी में रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी

रिपोर्ट: अजीत कुमार

आगामी नववर्ष 2026 को लेकर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पूरे जनपद में एक साथ प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाया। 31 दिसंबर 2025 को खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग अलग टीमों ने नोएडा और दादरी क्षेत्र के प्रमुख रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और खाने पीने के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए छापेमारी और नमूना संग्रहण की कार्रवाई की। इस अभियान का उद्देश्य नए साल के जश्न के दौरान लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। सेक्टर 43 नोएडा स्थित सबवे रेस्टोरेंट से पनीर टिक्का का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह द्वारा लिया गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

वहीं दादरी स्थित गोल्डन आई क्षेत्र में मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट से वेज बर्गर का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह द्वारा संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा वेनिस मॉल स्थित वाव मोमोज, वाव चाइना, वाडा स्ट्रीट, फाइव आयरन गोल्फ बार एंड रेस्टोरेंट और थाई बड़ा का निरीक्षण किया गया, जहां वाव मोमोज में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी क्रम में सेक्टर 38 नोएडा स्थित जीआईपी मॉल में मैकडॉनल्ड, केएफसी और ब्रेड स्टोरी का निरीक्षण किया गया, जहां विभिन्न कमियां पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों विजय बहादुर पटेल और रविंद्र नाथ वर्मा द्वारा सेक्टर 129 नोएडा स्थित पिज्जा हट और नाथू स्वीट का निरीक्षण किया गया, जहां साफ सफाई की व्यवस्था में खामियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। सेक्टर 62 नोएडा स्थित ब्लैक कॉफी का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज द्वारा किया गया, जिसमें कई प्रकार की कमियां पाई गईं और संबंधित प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस अभियान के तहत कुल दो खाद्य नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया पूरी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रवर्तन कार्रवाई देर रात तक जारी रहेगी और निरीक्षण के दौरान जिन भी प्रतिष्ठानों में कमियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और सुधार नोटिस जारी किए जाते रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि नववर्ष के दौरान आम जनता के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें