पुलिस ने काउंसलिंग के जरिए टूटते परिवारों को बचाया

अमर सैनी

नोएडा। पुलिस ने काउंसलिंग के जरिए टूटते परिवारों को बचाया। एसीपी महिला सुरक्षा सौम्या सिंह ने बताया कि जुलाई माह में कुल आठ मामलों का मध्यस्थता के जरिए समाधान किया गया।

पति द्वारा परिवार को समय न देने से परेशान पत्नी ने उससे अलग होने के लिए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। वैचारिक मतभेद इतना बढ़ गया कि दंपती ने एक-दूसरे से बातचीत करना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता महिला पेशे से अधिवक्ता है, जबकि पति आईटी सेक्टर में काम करता है। दोनों के बीच मतभेद दूर करने के लिए पुलिस ने काउंसलिंग की रूपरेखा तैयार की। कई दौर की काउंसलिंग के बाद जब पति ने पत्नी को समय देने का वादा किया तो रिश्तों में खटास दूर हुई और दोनों साथ रहने को राजी हो गए। दूसरे मामले में एक महिला ने पति व अन्य ससुराल वालों पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला की दो साल की बेटी भी है। काउंसलिंग के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया तो दंपती फिर से साथ रहने को राजी हो गए। पति ने हर महीने जरूरी खर्च देने का वादा किया तो मामला शांत हो गया।काउंसलिंग के बाद दम्पति साथ रहने के लिए राजी हो गए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img