राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Cyber Crime: 60 लाख की ऑनलाइन निवेश ठगी में शहनवाज गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं 15 शिकायतें

Noida Cyber Crime: 60 लाख की ऑनलाइन निवेश ठगी में शहनवाज गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं 15 शिकायतें

नोएडा। साइबर क्राइम थाना नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहनवाज, निवासी रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 26 कॉलिंग शीट बरामद की हैं, जिनमें संभावित पीड़ितों का डेटा मौजूद है।

एडीसीपी शैव्या गोयल के अनुसार, आरोपी व्हाट्सएप के जरिए लिंक भेजकर लोगों को “ऑनलाइन स्टोर” चलाने और भारी रिटर्न के नाम पर निवेश करने के लिए उकसाता था। वह अपना बैंक खाता अन्य साइबर अपराधियों को फर्जी लेनदेन के लिए उपलब्ध कराता था और इसके बदले कमीशन प्राप्त करता था। हाल ही में एक पीड़ित से इसी मॉडस ऑपरेंडी के तहत 60 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जिसके बाद जांच तेज की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया है कि जिस बैंक खाते का उपयोग धोखाधड़ी में किया गया, उसके खिलाफ देश के कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं। महाराष्ट्र (नासिक सिटी) में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा महाराष्ट्र (3), आंध्र प्रदेश (1), दिल्ली (2), गुजरात (1), तेलंगाना (2), उत्तर प्रदेश (2), हिमाचल प्रदेश (1), केरल (1) और कर्नाटक (2) में कुल 15 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में आरोपी के खाते में करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की रकम प्राप्त हुई।

साइबर क्राइम पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच अवश्य करें।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players