Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Board Exam 2026: 60 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 24 घंटे CCTV निगरानी में होंगे प्रश्नपत्र

Noida Board Exam 2026: 60 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 24 घंटे CCTV निगरानी में होंगे प्रश्नपत्र

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 60 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्र अधीक्षक, मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि इस वर्ष निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी होगी। परीक्षा अवधि के दौरान सभी कैमरे पूरी तरह चालू और कार्यशील रहें, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पीने के साफ पानी की सुविधा, स्वच्छ शौचालय और फर्स्ट एड की व्यवस्था अनिवार्य रूप से मौजूद रहेगी।

पुलिस विभाग ने आश्वासन दिया है कि प्रश्नपत्रों को निर्धारित ट्रांसपोर्ट प्रोटोकॉल के तहत कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। हर केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजेश कुमार सिंह के अनुसार, जिले में कक्षा 10 और 12 के कुल 42,917 छात्र इस वर्ष परीक्षा में शामिल होंगे। सभी 60 परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी परीक्षा अवधि के दौरान सिविल और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाएगा, ताकि परीक्षाएं सुचारु और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें